हाथरस जिले के सासनी के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ। विद्यालय पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत एक विशेष उत्सव की तरह किया गया। एसडीएम नीरज शर्मा और विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को रोली का टीका लगाकर और उनका आत्मीय स्वागत किया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
स्वागत समारोह के बाद विद्यालयों में विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम नीरज शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों में इस तरह के क्रियाकलाप निरंतर आयोजित होने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करने से उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है और उन्हें कुछ नया सीखने का बेहतर अवसर मिलता है। इस दौरान शिक्षकों और स्थानीय अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नए सत्र की शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

0 Comments