हाथरस जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। अचानक आग लगने से वहां मौजूद छात्राओं और टीचरों में अफरा तफरी मच गई।वही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के टीचरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर स्टेशन पर दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने का प्रयास किया।वही आग लगने जानकारी होने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के डीएम और एसपी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंच गए और वहां मौजूद छात्राओं और टीचरों से आग लगने के कारण की जानकारी जुटाई।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में अचानक आज शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कमरे से धुआं उठता देख वहां मौजूद छात्राएं और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही की जिस समय उपरी मंजिल के कमरे में आग लगी तब कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मौजूद करीब 21 छात्राएं नीचे मैस में खाना खा रही थी। वही आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को दी गई सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कमरे में लगी आग को बुझाने में जुट गई।
छात्रावास में आग लगने की जानकारी होने पर जिले के डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंच गए।वही उन्होंने वहां मौजूद छात्राओं और शिक्षकों से आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी ली।छात्रावास के कमरे में लगी आग में जलने समान के नुकसान का अभी हकलन नहीं हो सका है।लेकिन कमरे में रखे बैड और अन्य समान आग में जलकर खाक हो गया।फायर ब्रिगेड विभाग की लापरवाही यहां देखने को मिली सिर्फ एक छोटी दमकल की गाड़ी को आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे,जिसमें समय से पहले ही पानी खत्म हो गया।विद्यालय के आवास में लगी आग को बुझाने के लिए छात्राओं के पानी पीने की टंकी से मशीन लगाकर आग बुझाने की कोशिश में लगी रही।

0 Comments