यूट्यूबर हत्याकांड के आरोपी ने जेल रिहा होकर चांदी व्यापारी के घर की ताबड़तोड़ फायरिंग,आरोपी फायरिंग करते सीसीटीवी कैमरे में कैद।

 

हाथरस जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है। यूट्यूबर की हत्या के मामले में आरोपी ने जेल से जमानत पर रिहा होकर अपने एक साथ के साथ मिलकर सरेआम एक चांदी व्यापारी के घर के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।आरोपी द्वारा की गई फायरिंग की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पीड़ित व्यापारी ने आरोपीयो के खिलाफ कोतवाली में लिखित रूप से तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।वही पुलिस इस पूरे मामले में शिकायत और सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर निवासी मुबारक पुत्र इमरान चांदी घुंघरू काम करते है।वही गुरुवार की रात विवेक पुत्र लाइन सिंह और योगेंद्र उर्फ कलुआ पुत्र महावीर सिंह ने व्यापारी के घर के बाहर गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी।गोली घर के दरवाज पर लगी और वही फंस गई।आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।वही यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

वही पीड़ित व्यापारी मुबारक ने बताया कि योगेंद्र उर्फ कलुआ और उसका साथी विवेक रात को मेरे घर आए और 12 किलो चांदी मांगने लगे ।मेरा द्वारा मना करने पर दोनों ने फायरिंग कर दी।वो तो गनीमत थी कि घर का दरवाजा बंद था,तो गोली दरवाजे पर जाकर लगी है।यह लोग अपराधी है इनके खिलाफ बहुत मुकदमे दर्ज है,अभी अभी एक मर्डर केस में जेल से छुटकर आया है।इस मामले में पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments