हाथरस जिले के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर डायल 112 पीआरबी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। पीआरबी वैन में सवार तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस वैन को सड़क किनारे खाई में पलटा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। वहीं इसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल पुलिस कर्मियों का रेस्क्यू कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला भूस का पास आज मंगलवार को एक पीआरबी डॉयल 112 की पुलिस वैन सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।पुलिस वैन में सवार 2 पुलिस कर्मियों और एक महिला सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गई।सड़क किनारा खाई में पलटी पुलिस वैन को देख मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई।वही रास्ते से गुजर रही परिवहन विभाग की गाड़ी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची,जहां डॉक्टरों ने तीन का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।
बताया जा रहा है कि डॉयल 112 पुलिस वैन पर तैनात पुलिस कर्मी 1 स्वदेश पुत्र उदयराज,2 सोनिया पाठक पति सोनू कुमार,3 अरविंद कुमार पुत्र महेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों के गंभीर चोटें आई है।वही डॉक्टर उनके उपचार में जुटे हुए है।

0 Comments