आगरा अलीगढ़ हाइवे पर किराए के विवाद में टेंपो चालक और सवारियों के बीच जमकर हुई मारपीट, बुजर्ग महिला ने चालक को जड़े थप्पड़,घटना वीडियो वायरल।

हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय के समीप मंगलवार सुबह किराए के भुगतान को लेकर एक टेंपो चालक और सवारी के बीच मारपीट हो गई। मामला करीब सुबह लगभग 10:00 बजे का है,जब एक टेंपो हाथरस की ओर जा रहा था, तभी सासनी पहुंचने पर किराए को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई,वही एक बुजुर्ग महिला ने टेंपो चालक के कई थप्पड़ जड़ दिए।देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गई। सड़क के बीचों-बीच हुई इस मारपीट से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मुख्य मार्ग पर यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित रहा। स्थिति को बिगड़ता देख वहां मौजूद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने हस्तक्षेप किया और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। 

टेंपो सवार बुजुर्ग महिला ने चालक जड़े थप्पड़।

बताया जा रहा है कि सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ रोड पर स्थित नगर पंचायत कार्यालय के पास आज सुबह 10 बजे टेंपो चालक और सवारियों में किराए के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने भी टेंपो चालक के थप्पड़ जड़ दिए।सड़क पर मारपीट और हंगामे को देखते हुए मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगो ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामले को रफा दफा कर दिया।वही अब इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments