नाग की मौत का बदला लेने कार में बैठी रही नागिन,खिड़की में नागिन की पूंछ फंसने से बची कार चालक की जान,चलती कार से कूदा सद्दाम हुसैन।

 


हाथरस जिले में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।जहां मथुरा-बरेली बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार का चालक अचानक ब्रेक लगाकर कार छोड़कर भाग निकला। इस दौरान कार असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। कार चालक द्वारा इस तरह चलती कार से बाहर निकलकर भागने की वजह चौंकाने वाली थी।क्योंकि कार के अंदर नागिन बैठी थी,जो कार चालक को डसने का मौका तलाश रही थी। 

मिली जानकारी के मुताबिक,मथुरा जिले के कोसीकला निवासी सद्दाम हुसैन कबाड़ का काम करते हैं।बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले उनके प्लाट पर सफाई के दौरान खड़ी कार के नीचे नाग-नागिन का जोड़ा बैठा था। ड्राइवर ने कार निकाली तो कार के पहिये के नीचे आकर कुचलने से नाग की मौके पर मौत हो गई। वही देखा कि नागिन काफी देर तक मृत नाग के पास बैठी रही।इस दौरान डर की वजह से सद्दाम हुसैन ने डंडे से नागिन पर हमला किया,लेकिन वह जान बचाकर भाग गई। जिसके बाद सद्दाम ने मरे हुए नाग को नाले में फेंक दिया। तब से नागिन बदला लेने के लिए भटक रही थी।

 वही 28 जून 2026 दिन रविवार को सद्दाम के बेटे का जन्मदिन था। घर में तैयारियां चल रही थीं, तभी गेट पर नागिन दिखी तो सबके होश उड़ गए। इसी दिन सद्दाम बरेली जा रहे थे। तभी थाना मुरसान इलाके के मथुरा बरेली हाईवे पर टोल पार करते समय कार चालक सद्दाम की बगल वाली सीट पर नजर पड़ी तो नागिन दिखाई दी,जिसकी पूंछ खिड़की में फंसी होने से वह हमला नहीं कर पा रही थी। सद्दाम ने घबराकर चलती कार गड्ढे में उतार दी और भाग निकले। 41 डिग्री तापमान में वह सड़क किनारे खड़े रहे। बाद में बेशवा गांव से युवक बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद नागिन को कार से बाहर निकलवाया। 

वही मुस्लिम शख्श सद्दाम ने बताया कि तीन साल पहले उनकी पत्नी हसीना को भी सांप ने काटा था, इलाज से जान बची थी। नागिन के जिंदा होने से परिवार में दहशत है। अगर खिड़की में पूंछ न फंसती तो नागिन कई बार हमला कर चुकी होती।

Post a Comment

0 Comments