देशी शराब के ठेके को बंद करने पहुंची महिलाएं से पुलिस की तीखी नोक झोंक, प्रदर्शन कर रही महिलाओं की तबियत बिगड़ी,इलाज को अस्पताल में भर्ती।

 

हाथरस जिले के थाना हसायन क्षेत्र के गांव बस्तोई में स्थित शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीण महिलाओं का प्रदर्शन देखने को मिला है।जहां बड़ी संख्या में महिलाएं शराब के ठेके पर पहुंच गई और उसे बंद करने की मांग पर अड़ गई।महिलाओं के साथ कुछ ग्रामीण इस प्रदर्शन में शामिल हो गए।शराब के ठेके को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं से पुलिस की नोंकझोंक हो गई।इस दौरान भीषण गर्मी के कारण कुछ महिलाओं को तबियत अचानक बिगड़ गई।वही अन्य ग्रामीणों द्वारा महिलाओं को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी अनुसार, हसायन थाना क्षेत्र के गांव बस्तोई की रहने वाली करीब 400 महिलाओं द्वारा आज सोमवार को गांव बस्तोई स्थित एक देशी शराब के ठेके पर धाबा बोलकर उसमें से सभी शराब निकाल कर सड़क पर फेंक दी।महिलाओं के हंगामे और विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस द्वारा महिलाओं को समझने का प्रयास किया गया मगर वहां नहीं मानी,आरोप है कि पुलिस द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान पुलिस की महिलाओं के साथ तीखी नोक झोंक हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए,हसायन और सिकंद्राराऊ और अन्य थानों से पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई है। काफी संख्या में फोर्स पहुंचने के बाद भी महिलाएं अपने ठेका बंदी को लेकर विरोध को जताती रही।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं की अचानक तबियत बिगड़ी गई। महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं महिलाओं ने एक प्रार्थना पत्र थाना हसायन प्रभारी के नाम दिया है,जिसमें उन्होंने शराब के ठेके को बंद करने की मांग की है।आरोप है कि जब महिलाएं ठेका बंद करने के लिए ठेके पर पहुंची तो ठेका संचालक ने लाठी डंडों से उनके साथ मारपीट की है।

शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि काफी समय से शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर विरोध किया जा रहा है।लेकिन अभी तक इसको यहां से हटाया नहीं गया है।इस शराब के ठेके के कारण उनके परिवार में आए दिन लड़ाई झगड़ा और पुरुषों द्वारा महिलाओं से मारपीट जैसे अपराध बढ़ते जा रहे थे।वही प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा उनके साथ इस दौरान अभद्र व्यवहार किया गया है।वही पुलिस काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को समझाबुझकर शांत करा दिया और घर वापस भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments