चांदनी चौक स्थित राधेश्याम मिष्ठान भंडार में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लगी,आग लाखों का सामान जलकर राख,दमकल की गाड़ियों आग पर काबू पाया।

 


हाथरस जिले की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिसावर के चांदनी चौक स्थित मिष्ठान भंडार में देर रात भीषण आग लग गई। मिष्ठान भंडार में आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई।वही लोगो ने आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड स्टेशन पर दी।सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक दुकान में रखी मिठाईया और फर्नीचर आग में जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के चांदी चौक स्थित राधेश्याम की मिठाई की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।आग मिष्ठान, खाद्य सामग्री, फर्नीचर समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना करीब रात्रि करीब 1 बजे गश्त के दौरान पुलिस ने दुकान से उठता धुआं और आग की लपटें देख दी फायर ब्रिगेड को सूचना।फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।वही पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

वही दमकल कर्मियों का कहना है कि रात्रि करीब 1 बजे सूचना मिली थी कि एक मिष्ठान भंडार की दुकान से तेजी से धुआं और आग की लपटे निकल रही है,इस तत्काल दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया है।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments