सासनी के ऊतरा गांव में किसान की फसल बर्बाद:तालाब का पानी खेत में छोड़ने से हुआ नुकसान, एसडीएम से शिकायत

 

हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र के ऊतरा गांव में एक किसान की खड़ी फसल तालाब का पानी खेत में छोड़े जाने से बर्बाद हो गई है। किसान महावीर सिंह पुत्र चौबे सिंह ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत में बताया गया है कि ऊतरा गांव में तालाब के पास किसान की 3.5 बीघा कृषि भूमि है, जिस पर बाजरे की फसल खड़ी थी। किसान का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने तालाब पर अवैध कब्जा कर लिया है और जानबूझकर तालाब का पानी उनके खेत में छोड़ दिया, जिससे पूरी फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई।

किसान ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले भी संपूर्ण समाधान दिवस में की जा चुकी है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके कारण उन्हें दोबारा अधिकारियों से संपर्क करना पड़ा। उन्होंने तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments