हार्डवेयर कारोबारी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली,इलाज को अस्पताल में भर्ती।

 


हाथरस जिले में हार्डवेयर कारोबारी की हत्या करने वाले आरोपी से पुलिस की हुई मुठभेड़ हो गई।पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है,आरोपी को गंभीर घायल हालत में पुलिस इलाज को जिला अस्पताल लेकर पहुंची,जहां डॉक्टरों ने घायल का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया है।वही बताते दे कि कुछ दिन पूर्व हार्डवेयर कारोबारी सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मुरसान पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

Post a Comment

0 Comments