सपा सांसद राजुकमार भाटी के कथित बयान पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश,पार्टी से निष्काशित करने की मांग।


हाथरस जिले के ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष पं योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित ने स० पा० प्रवक्ता राज कुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर पिछले दिनों की गयी अभद्र भाषा की टिप्पणी के विरोध में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई जिसमें ब्राह्मण महासभा सभा के पूर्व अध्यक्षों व समाज के बुजुर्ग व बुद्धिजीवियों ने ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी पर अपनी आपत्तियां प्रकट की योगा पंडित ने कहा कि आजकल ब्राह्मण के लिए अपशब्द और कुलुषित भाषा प्रयोग करना आम बात हो गयी है। ब्राह्मणों के आशीर्वाद के विना न पहल देश चला न अब चल पायेगा तमिलनाडु का उदाहरण देख लीजिए ब्राह्मण समाज को डी एम के टिकट न देकर राज्य की सत्ता पाने की सोच को तामिलनाडु में सनातन व ब्राह्मण विहीन सत्ता का नशा एक नयी पार्टी को शीर्ष पर बैठाकर समाज ने उतार दिया।

पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण को टारगेट करना बहुत आसान है कॉम्पटीशन व आरक्षण के बाबजूद भी देश के उच्च पदों तक पहुंचना आसान काम नहीं है ब्राह्मण समाज शिक्षा व टेक्निकल क्षेत्र में आदिकाल से महनत कर रहा है जिसके परिणामस्वरूप यह समाज आगे बढ़ रहा है। 

पूर्व अध्यक्ष मुकेश दीक्षित ने कहा कि बहुत आसान है सस्ती लोकप्रियता हासिल करना बस एक छोटा कार्य करना है ब्राह्मण समाज के प्रति अपमान जनक भाषा का प्रयोग करके जैसे राज कुमार भाटी ने किया उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि भाटी जी को रिहैबिलिटेशन सेंटर में रख देना चाहिए।

पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा बीबीसीएन को कहना था कि इतिहास गवाह है ब्राह्मण समाज ने हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर सनातन को आगे ही नहीं बढ़ाया अपितु देश के विकास में जब भी आमूल चूल परिवर्तन में अपना बलिदान दिया है। लेकिन बहुत हो गया अव समाज के युवाओं में जागरूकता पैदा हो गयी है देश में समाजिक विद्वेष असहनीय है । राजकुमार भाटी जैसे लोगों को सबक़ मिलना अब जरूरी हो गया है।

अखिल ब्राह्मण सेवा मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव उपाध्याय का कहना था कि ईश्वर आत्मा को विभिन्न मानव शरीर में डालकर प्रथ्वी पर भेजता है और उसके धर्म जाति के आधार पर मानव का जीवन आगे बढ़ता है। तो ब्राह्मण समाज का मानव की जाति-धर्म सम्प्रदाय में क्या रोल है। ऐसा लगता है भाटी जी शायद भगवान के निर्णय को भी ग़लत मान रहे हैं जो कि स्वंय में हास्यास्पद है।

आशीष उपाध्याय का कहना था कि सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी जी का वयान एक छोटी सोच का विचार है जो सिर्फ और सिर्फ एक राजनैतिक फायदा उठाने के लिए दिया गया एक निमनिषठ कार्य है जिसकी समाज भर्त्सना करता है। इनको ब्राह्मण समाज द्वारा भविष्य में एक अच्छे खासे सबक सिखाने की आवश्यकता है।

अजय गौड ने प्रश्न किया कि राज कुमार भाटी ने अपने समाज के लिए कितना काम किया है?उनका कहना था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी को ऐसे प्रवक्ता को पार्टी से शीघ्र बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, संजीव उपाध्याय, शम्भू नाथ पुरोहित आशीष शर्मा, करन शर्मा, मयंक शर्मा, प्रशांत कौशिक, नीरज शर्मा, अपूर्व उपाध्याय, श्रीराम अग्निहोत्री, म्रगेन्द्र पाठक, जगदीश शर्मा हरी मोहन शर्मा गुरुजी आदि वक्ताओं ने विरोध प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments