सासनी में भीषण सड़क हादसे में चार घायल, एक की हालत नाजुक।

 


हाथरस सासनी के निकटवर्ती गांव खिटोली बंबा के पास सोमवार को एक बाइक और ईको वैन के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना अकबराबाद अंतर्गत गांव नगला रंजिता निवासी सुमित पुत्र पुरानचंद अपने साथी नागेंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सासनी की ओर आ रहा था। इसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रही एक ईको वैन, जिसमें विजयगढ़ निवासी विशाल और कांति प्रसाद (दोनों पुत्र मंशाराम) सवार थे, से बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चीख-पुकार मच गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू किया, लेकिन सुमित की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, वैन सवार विशाल और कांति प्रसाद को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments