मातृ मृत्यु दर के कारणों की गहन समीक्षा हेतु स्वास्थ्य केंद्रों समेत निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया।



हाथरस जिले में मातृ मृत्यु दर के कारणों की गहन समीक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करने हेतु उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से आये विशेषज्ञ राज्य परिवर्तन आयोग के सदस्य अवनेंद्र कुमार राठौर एवं SSM नीति आयोग के प्रतिनिधि द्वारा मुरसान ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधुर कुमार एवं मुरसान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दलवीर भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, प्रसव व्यवस्थाओं, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, आपातकालीन सुविधाओं तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों की विस्तार से जानकारी एकत्र की गई। टीम ने PHC बमौली का भी भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मातृ मृत्यु दर के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए टीम ने क्षेत्र के निजी चिकित्सालयों में भी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान BL Hospital, Maa Sarswati Hospital एवं MD Hospital में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, प्रसूता महिलाओं को दी जा रही सेवाओं तथा उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर मातृ मृत्यु दर के प्रमुख कारणों, चुनौतियों एवं सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की। शासन स्तर से आई टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Post a Comment

0 Comments