कुशवाहा समाज ने सम्राट अशोक जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

 


हाथरस जिले की सासनी क्षेत्र के गांव रुदायन में सम्राट अशोक महान जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने केक काटकर सम्राट अशोक को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी सराहनीय भागीदारी रही।

इस अवसर पर भूपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हमें अपने महान पूर्वजों के इतिहास को जानकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने सम्राट अशोक के आदर्शो अहिंसा, धर्म और जनकल्याण को अपनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम का समापन उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेन्द्र कुशवाहा  भूदेव कुशवाहा एव नेमपाल कुशवाहा जिला अध्यक्ष, अपनी जनता पार्टी हाथरस उपस्थित रहे,राजा कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, गौरव कुशवाहा, विक्की कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments