आगरा अलीगढ़ हाइवे पर रोडवेज बस ने क्वालिटी आइसक्रीम से भरे लोडर टेंपो को मारी टक्कर,हादसे में 2 लोग घायल,हादसे वक्त रोडवेज बस 50 यात्री सवार,

 


हाथरस जिले में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।जहां आज दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रहे क्वालिटी आइसक्रीम से भरे छोटा हाथी (लोडर टेंपो) को टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि रोडवेज बस की टक्कर से लोडर टेंपो सड़क किनारे पलट गया।इस हादसे में टेंपो चालक और रोडवेज बस चालक घायल गंभीर रूप से घायल हो गए।वही हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस दोनों घायलों को NHI की एंबुलेंस द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली चन्दपा क्षेत्र में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव सटीकरा के पास आज सोमवार दोपहर एक रोडवेज बस ने क्वालिटी आइसक्रीम से भरे एक लोडर टेंपो को सामने से टक्कर मार दी।बस की टक्कर से टेंपो सड़क किनारे पलट गया।बताया जा रहा है कि हादसा आलू से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने की वजह से हुआ है।रोडवेज बस पहले ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई फिर सामने से आ रहे लोडर टेंपो से भीड़ गई।हादसे को देख बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।हादसे में रोडवेज बस चालक तहसीलदार और लोडर टेंपो चालक पप्पन गंभीर घायल हुए है।

वही हादसे को लेकर रोडवेज बस के कंडक्टर ने बताया कि वह सादाबाद के रहने वाले है, संटीकरा मोड से एक ट्रैक्टर ऊपर चढ़ कर आया जिसको बचाने में बस टेंपो से भीड़ गई,उसके बाद आलू के ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई है,हादसे के वक्त बस में करीब 50 से अधिक यात्री मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments