महाशिवरात्रि के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ढाबों पर की छापेमारी, दाल का नमूना भरा

 


सिकंदराराऊ क्षेत्र में आगामी महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए और कांवड़ यात्रा के मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ के निर्देशन में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कांवड़ रूट का सघन निरीक्षण किया। मुख्य रूप से उमरावपुर, रतिभानपुर और एटा रोड स्थित विभिन्न ढाबों और रेस्टोरेंटों की जांच की गई।

अभियान के दौरान टीम ने उमरावपुर एटा रोड पर स्थित 'राहुल होटल एंड ट्रक ढाबा' और 'प्रधान जी फैमिली ढाबा' पर आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम ने ढाबा संचालकों को कड़े निर्देश दिए कि वे परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और कांवड़ियों व आम जनता को केवल ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन ही परोसा जाए। साथ ही, सभी प्रतिष्ठानों पर खाने की रेट लिस्ट चस्पा करना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि यात्रियों से मनमाना किराया न वसूला जा सके।

कार्यवाही के दौरान राहुल होटल एंड ट्रक ढाबा से तैयार अरहर की दाल का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। टीम के अधिकारियों ने बताया कि इस नमूने को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है और रिपोर्ट में गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा रहा।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा।

Post a Comment

0 Comments