उत्तर प्रदेश जनपद हाथरस में जिला मुख्यआयुक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संत प्रकाश, के निर्देशन में हाथरस के बी एल एस इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे तृतीय सोपान जांच शिविर के पांचवें दिन दिनांक 10 फरवरी 2026 को फ्लैग होस्टिंग किया और विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड ने टेंट बनाए, खाना बनाया, और टेंट की सजावट की इसके साथ ही सेवरल व्यवस्थापक विद्या प्रतीक बर्तके ने स्काउट गाइड को मोटिवेट किया तथा स्काउट गाइड से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
आज के मुख्य अतिथि जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह और विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा स्काउट गाइड का टेंट का निरीक्षण किया गया इसके साथ ही शिविर संचालक रूपेश कुमार गौतम ने तृतीय सोपान शिविर के तहत तृतीय सोपान की जांच परीक्षा कराई और सेठ हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज की गाइड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कराई इस अवसर पर तहसील हाथरस की शिविर व्यवस्थापक. बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य मिस विद्या प्रतीक बर्तके, शिविर संचालक रूपेश कुमार गौतम, तथा जसराम गौतम, सेट हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज की गाइड कैप्टन स्कूल का स्टाफ आदि मौजूद रहा


0 Comments