हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बच्चों को दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया।

 


हाथरस जिले के संविलियन विद्यालय हतीसा भगवन्तपुर में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने फीता काटकर और बच्चों को स्वयं एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कृमि संक्रमण बच्चों में कुपोषण और एनीमिया का बड़ा कारण है, जिसे रोकने के लिए 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा खिलाना अनिवार्य है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी दी कि 10 फरवरी को छूट गए बच्चों के लिए 13 फरवरी को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में निःशुल्क दवा वितरण सुनिश्चित किया गया है। अभियान का मुख्य लक्ष्य बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को गति देना और उनके पोषण स्तर में सुधार लाना है।

Post a Comment

0 Comments