हाथरस जिले की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हातिसा पुल पर ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।वही दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से लेकर जिला अस्पताल लेकर आई।जहां डॉक्टरों ने एक को किया मृत घोषित और दूसरे की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।वही हादसे की सूचना मृतक के परिजन को दे दी गई।जानकारी मिलने बसपा नेता अविन शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल का हालचाल जाना।
मिली जानकारी के अनुसार हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के हातिसा पुल पर ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार एक युवक वकील की मौखिक परी मृत्यु हो गई और दूसरा युवक गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की इतनी भीषण भिड़ंत थी कि बाइक ट्रॉली से टकराते ही बाइक में आग लग गई घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को उपचार के लिए लेकर आई जहां डॉक्टरों ने एक युवक वकील को मृत घोषित कर दिया और दूसरा युवक गौरव की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया यह दोनों युवक कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कोरना के रहने वाले हैं।

0 Comments