दवा लेने जा रहे स्कूटी सवार मां बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंदा,हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजे।

 


हाथरस जिले में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।जहां नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मां बेटे को टक्कर मार दी।हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस द्वारा दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।हादसा हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के हतीसा पुल के पास हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक,आगरा जिले के रामबाग इलाके के मौहल्ला प्रकाश नगर निवासी 30 वर्षीय सोनू अपनी 55 वर्षीय मां मुन्नी बेगम को दवा दिलवाने के लिए सासनी के गांव विधिपूर जा रहा था। तभी हाथरस में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हतीसा पुल के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 

सूचना मिलने पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

Post a Comment

0 Comments