हाथरस जिले के सासनी कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा के सासनी आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कोतवाली चौराहा पर स्थित गोपाल गार्डन में आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ अपने जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। जैसे ही जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा गोपाल गार्डन पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया। उन्हें 51 किलो की फूलो की माला,चांदी का मुकुट और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रेमसिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसकी असली ताकत जमीनी स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता है। उन्होंने आगामी चुनावों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।वक्ताओं ने प्रेमसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जिले में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी में अनुशासन और एकजुटता सर्वोपरि है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर कार्यकर्ता के मान-सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम तथा संचालन आकाश वार्ष्णेय ने किया. इस मोके पर राजेश सिंह गुड्डू, विपुल लुहाड़िया, अविनाश तिवारी, दिनेश सिंह, सुवेश तोमर, डॉ जगतेंद्र सिंह, भूपेंद्र शर्मा, कन्हैया सिंह तोमर, चित्रांशु शर्मा, कोमल सिंह तोमर, राजू कुशवाहा,पवन रावत, दीपेश वर्मा, प्रवीण वर्मा, ,आकाश वार्ष्णेय, बंटी शर्मा, कांता पचौरी,विक्रम सिंह जादौन, राधा कृष्ण वार्ष्णेय, समीर हुसैन, सभासद अंकुश, आदेश पाठक, सुरेंद्र सिंह, दुर्गेश सोलंकी, सुदेश कुमार, भगवान वार्ष्णेय, मनीष महाजन, संजय कुशवाहा, निहाल सिंह, कन्हैया सिंह कुशवाहा ,अनीता सेन, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

0 Comments