संविदा सफाई कर्मियों ने नगर पालिका पर जड़ा ताला,फर्जी नियुक्ति को निरस्त करने की मांग,पालिका में किया धरना प्रदर्शन।

 


हाथरस नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष द्वारा फर्जी नियुक्ति किए जाने के आरोपों का मामला बढ़ता दिखाई दे रहा है।जहां आज नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ ने तालाबंदी करते हुए,नगर पालिका परिसर में जमकर प्रदर्शन कर फर्जी नियुक्ति का विरोध कर नारेबाजी की है। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की मांग है कि फर्जी नियुक्ति को तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। नहीं तो उनका ही आंदोलन सड़कों पर होगा।

फर्जी नियुक्ति निरस्त करने की मांग पर अड़े संविदा सफाई कर्मी।

वही नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में ही जमीन पर फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए हैं। शहर में सफाई कार्य बंद कर दिया गया है। उनकी मांग है कि आउट सोर्सेस वाले 650 संविदा कर्मियों को भी स्थाई नियुक्ति दी जाए। नहीं तो जो फर्जी नियुक्ति नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा की गई है उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना चाहिए।

नगर पालिका पर जड़ा ताला जमकर किया प्रदर्शन।

वही इस फर्जी नियुक्ति को लेकर कल भी संविदा सफाई कर्मियों ने वाटर वर्क्स कार्यालय पर प्रदर्शन किया था और पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। संविदा सफाई कर्मियों के अचानक कार्य बहिष्कार किए जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।

Post a Comment

0 Comments