नगर पालिका अध्यक्ष पर फर्जी नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मियों ने वॉटर बॉक्स कार्यालय पर किया प्रदर्शन।नियुक्ति निरस्त की मांग।

हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पर फर्जी नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए मजदूर कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोला दिया।शहर के वाटर बॉक्स कार्यालय पर पहुंचकर कर्मचारियों ने मजदूर एकता के नारों के साथ-साथ नगर पालिका मुरादाबाद के भी नारे लगाए।वही नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा की गई नियुक्ति को नियमों के विरुद्ध बताते हुए फर्जी करार दिया है।

नगर पालिका अध्यक्ष पर फर्जी नियुक्ति करने का आरोप।

वही आज नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ उनके ही सफाई कर्मचारियों ने उन पर फर्जी नियुक्ति का आरोप लगाते हुये,उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।सफाई कर्मचारियों ने मजदूर एकता जिंदाबाद जैसे नारों के साथ वाहनों में दलाली बंद करो के नारे भी लगाए।सफाई कर्मियों के कहना है,वाटर बॉक्स में स्टोर कीपर की जो नियुक्ति की गई है वह नियम विरुद्ध है।

सफाई कर्मचारियों ने वाटर बॉक्स कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

मजदूर सफाई एकता संघ के पदाधिकारी ने कहा है कि हाथरस नगर पालिका की अध्यक्ष महोदय द्वारा वाटर वर्क्स पर एक स्टोर कीपर की नियुक्ति फर्जी तरीके से कर दी गई है अगर इस मिट्टी को निरस्त नहीं किया गया तो शहर में सफाई और पानी बिलकुल बंद कर दिया जाएगा।जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी की होगी यह लड़ाई यहीं खत्म नहीं होगी इसको लेकर आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments