शिक्षा के प्रति समर्पण को सीबीएसई का सम्मान,"सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर हाथरस"नियुक्त हुए दून स्कूल के प्रधानाचार्य जे०के० अग्रवाल।

 


 शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित नेतृत्व, विद्यालयों के साथ प्रभावी समन्वय, विद्यार्थियों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता और शैक्षिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण मान्यता देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी०बी०एस०ई० बोर्ड), क्षेत्रीय कार्यालय, नोएडा ने दून पब्लिक स्कूल, हाथरस के प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल को हाथरस जिले के विद्यालयों के लिए सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय, नोएडा द्वारा 5 अक्टूबर 2026 से यह नियुक्ति प्रभावी रहेगी । 

इस महत्वपूर्ण दायित्व के अंतर्गत प्रधानाचार्य जे० के० अग्रवाल जिले में सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित करने, बोर्ड की विभिन्न परीक्षाओं एवं शैक्षिक गतिविधियों के सुचारू संचालन में सहयोग देने तथा आवश्यकता पड़ने पर विद्यालयों को मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।जे.के. अग्रवाल को यह दायित्व केवल एक प्रशासनिक नियुक्ति नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता, सहयोगात्मक दृष्टिकोण और संस्थागत समन्वय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

एक प्रधानाचार्य के रूप में उनका कार्यक्षेत्र केवल विद्यालय के प्रशासन तक सीमित नहीं रहा है। विद्यालय और विद्यार्थियों के हित को केंद्र में रखते हुए शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच सकारात्मक संवाद को मजबूत करने की दिशा में प्रधानाचार्य का नेतृत्व महत्वपूर्ण रहा है।उनकी कार्यशैली में शिक्षा को केवल परीक्षा और परिणाम तक सीमित न मानकर विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास से जोड़ने की भावना दिखाई देती है। अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ सहशैक्षिक, खेल, सांस्कृतिक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन की व्यापक चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा है।

सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में अब यही अनुभव व्यापक स्तर पर उपयोगी होगा। जिले के विभिन्न सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के साथ समन्वय करते हुए वे बोर्ड की परीक्षाओं, मूल्यांकन प्रक्रिया, प्री-एग्जाम और पोस्ट-एग्जाम गतिविधियों, अकादमिक कार्यशालाओं, खेल प्रतियोगिताओं तथा विशेष परीक्षाओं के सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे।इस जिम्मेदारी के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों के बीच बेहतर संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान और विद्यार्थियों के हित में प्रभावी शैक्षिक सहयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।जे.के. अग्रवाल को मिली यह जिम्मेदारी उनके संस्थान के साथ-साथ हाथरस जिले के लिए भी गौरव का विषय है।सिटी कोऑर्डिनेटर की भूमिका में वे सीबीएसई और संबद्ध विद्यालयों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। साथ ही विद्यालयों की विभिन्न गतिविधियों से संबंधित फीडबैक बोर्ड तक पहुंचाने और आवश्यकता के अनुसार विद्यालयों को उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।इससे पहले प्रधानाचार्य जे०के० अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, हाथरस के पद को तीन साल तक सुशोभित किया।

“यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। मेरा सदैव प्रयास रहा है कि शिक्षा के केंद्र में विद्यार्थी रहें और प्रत्येक शैक्षिक पहल का उद्देश्य उनके उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास को मजबूत करना हो। सीबीएसई द्वारा सिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया गया है, उसके लिए मैं बोर्ड का आभार व्यक्त करता हूं।

मैं अपने लगभग तीस साल के शिक्षा के क्षेत्र में अनुभव का प्रयोग, नवाचार के साथ, इस दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करने का प्रयास करूंगा। हाथरस जिले के सभी सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के साथ सकारात्मक समन्वय स्थापित करना मेरी प्राथमिकता होगी। मेरा विश्वास है कि जब विद्यालय, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक एक साझा उद्देश्य के साथ कार्य करते हैं, तब शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की संभावनाएं दोनों बेहतर होती हैं। मैं विशेष रूप से विद्यार्थियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बोर्ड की परीक्षाओं, शैक्षिक गतिविधियों, कार्यशालाओं, खेल प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों के सफल संचालन में हरसंभव सहयोग प्रदान करूंगा। यह दायित्व मेरे लिए व्यक्तिगत उपलब्धि से अधिक शिक्षा जगत की सेवा का अवसर है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जे०के० अग्रवाल को दून पब्लिक  स्कूल प्रबंध समिति, स्टाफ और हाथरस जनपद के सीबीएसई सम्बद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं डायरेक्टरों ने व्यक्तिगत तौर पर मिलकर एवं फोन के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त करते हुए ढेरों शुभकामनाएं दीं। 

इस मौके पर हाथरस स्कूल सहोदया काम्प्लेक्स के अध्यक्ष अरुण शर्मा, सचिव डाॅ० विकास सिंह, सीबीएसई स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के सचिव एपी सिंह, आरपीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजय पचौरी, विद्या वर्तके प्रधानाचार्या, बी एल एस इंटरनेशनल, स्कूल, हाथरस, प्रधानाचार्य, बबीता सेठ एस एस डी पब्लिक स्कूल, हाथरस, रोरन सिंह निदेशक, बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल, हाथरस एवं बीएस पब्लिक स्कूल, सादाबाद के प्रधानाचार्य ब्रजेश चतुर्वेदी, आरएलवीएम पब्लिक स्कूल, हाथरस के प्रधानाचार्य कपिल भाटिया, प्रधानाचार्य महाभारत सिंह, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, हाथरस, प्रधानाचार्य, सुमित पाठक, डीएलपी पब्लिक स्कूल, मुरसान, शालू चोपड़ा, प्रधानाचार्य, विनीत पब्लिक स्कूल, प्रधानाचार्य,  दीपक सेंगर,ओ एम बी पब्लिक स्कूल, चंद्रा राणा, डायरेक्टर बीएस पब्लिक स्कूल सादाबाद, शीबा विलियम्स, प्रधानाचार्य सेंट थॉमस चर्च सासनी, प्रधानाचार्य, अनुज वर्मा, संत कार्षिनी पब्लिक स्कूल, सादाबाद, माधुरी, प्रधानाचार्य, यूनियन पब्लिक स्कूल, एडवोकेट हर्षित गुप्ता, प्रबंधक एमएलडीवी पब्लिक स्कूल, हाथरस, प्रधानाचार्य पारुल सारस्वत, सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, सासनी, हाथरस, प्रधानाचार्य,अनूप अग्रवाल, अमोल चंद पब्लिक स्कूल सिंकदराराऊ, राजेश यादव, प्रधानाचार्य आरबीएस मुरसान, प्रधानाचार्य, सुरेश चंद्र, माधुरी यूनियन पब्लिक स्कूल सासनी, महावीर सिंह चौहान, निदेशक एनएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सीबीएसई द्वारा सिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में पद ग्रहण करने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

उनकी यह नई जिम्मेदारी शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण की निरंतरता के साथ-साथ हाथरस की शैक्षिक पहचान को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments