सांप के डसने से बाइक मैकेनिक की मौत,दुकान का शटर बंद करते वक्त युवक को सांप ने काटा,अस्पताल मौत।

 


हाथरस जिले में एक मैकेनिक दुकान का शटर बंद करते समय काले सांप ने काट लिया।सांप के काटने से युवक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।वही घटना को जानकारी मिलने पर परिजनों मौके पर पहुंच गए और युवक को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।वही युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।परिजन रोते बिलखते मृत युवक के शव को अपने साथ घर वापस ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार,थाना हसायन क्षेत्र के नगला रति निवासी साहब सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह उम्र 23 वर्ष बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता है।कल मंगलवार रात्रि को युवक साहब सिंह जब दुकान बंद कर रहा था,तभी दुकान का शटर लगाते समय एक काले सांप ने उसे डस लिया।सांप के कटाने से युवक बेहोश होकर वही जमीन पर गिर पड़ा।युवक को जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।परिजन तत्काल युवक को नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे,जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वही जब परिजन युवक साहब सिंह को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक चेकअप किया और लेकिन उससे पहले युवक की मौत हो गई।23 वर्षीय युवक साहब सिंह की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजन रोते बिलखते युवक के शव को वापस घर ले गए।

Post a Comment

0 Comments