हाथरस जिले में दबंग के दर से एक परिवार पलायन को मजबूर हो गया। परिवार ने हाथों में पोस्टर लेकर परिवार सहित गांव छोड़ने की बात कही है। बताया जा रहा है कि 30 सितंबर 2026 को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर लाठी डंडों से दो महिलाओं के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पीड़ित परिवार ने करीब 6 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना से जुड़ा एक मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें महिलाओं के साथ मारपीट की घटना सामने आई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने दबंग आरोपियों के खिलाफ उनके मुकदमे में आगे कोई कार्रवाई नहीं की है,बल्कि आरोपियों की शिकायत पर उनके परिवार के खिलाफ ही एक झुठा मुकदमा दर्ज कर लिया गया।इसको लेकर पीड़ित परिवार ने एसपी हाथरस को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।घटना थाना मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा की है,जहां 30 सितंबर को बंटू चौहान और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की घटना की गई थी।
पीड़ित व्यक्ति बंटू चौहान ने बताया कि 30 सितंबर की शाम को करीब 7:30 बजे उसकी पत्नी और भाभी के साथ गांव के दबंग किस्मे के लोग भरत चौहान और अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की घटना की थी,मुरसान थाने में इन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया,लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।बल्कि एक आरोपी की पत्नी के तहरीर पर मेरे और परिवार के खिलाफ झुठा मुकदमा दर्ज कर लिया है।अगर मुझे और मेरे परिवार को न्याय नहीं मिला तो दबंगों के डर से गांव से पलायन करने को मजबूर हो गया हूँ।

0 Comments