हाथरस जिले की आगरा अलीगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया।इस हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे को देख मौके पर लोगो भीड़ जुट गई।वही स्थानीय लोगो ने घायल हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया,लेकिन जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों ने युवक मृत घोषित कर दिया।वही मृतक युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ रोड पर रामबाग इंटर कॉलेज के सामने ओवरब्रिज पर एक बाइक सवार युवक सुनील पुत्र रामरूप निवासी परसारा उम्र करीब 28 वर्षीय युवक बजार से घर जा रहा था,तभी उसकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े युवक को देख मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।वही युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
वही स्थानीय लोगो द्वारा मृत युवक सुनील के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई।युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।वही स्वास्थ्य कर्मियों ने हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दे दी।पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।बताया जा रहा है कि मृतक युवक को ससुराल कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के खंदारी गढ़ी में है।मृतक के ससुरालीजन छानबीन कर रहे है।

0 Comments