चौथे बच्चे की डिलीवरी के दौरान महिला और नवजात की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा,जांच पड़ताल शुरू।

 


हाथरस जिले में हसायन सीएचसी पर गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान उसके नवजात बच्चे की मौत हो गईं।प्रसव के दौरान महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई। सीएचसी से डॉक्टरों ने उसे महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया।महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव भैंकुरी की रहने वाली सोनम पत्नी चरण सिंह प्रसव पीढ़ी से पीड़ित थी,परिजन गर्भवती महिला की डिलीवरी के लिए उसे सीएचसी हसायन लेकर पहुंचे,जहां डिलीवरी के दौरान महिला के नवजात बच्चे की मौत हो गई।तभी महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई।डॉक्टरों ने पीड़ित महिला को गंभीर हालत महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां महिला की रास्ते में ही मौत हो गई।लेकिन परिजन महिला को जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंच गए।

महिला जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।वही स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दे दी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला सोनम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

Post a Comment

0 Comments