हाथरस जिले में एक घर में रखी वाशिंग मशीन में छिपकर बैठे जहरी सांप ने एक महिला और युवक डस लिया।वही सांप द्वारा डसे जाने पर महिला और युवक की चीख निकल गई।वही परिवार के लोगो ने तत्काल सांप को पीट पीट कर मार डाला।वही मरे हुए सांप को अपने साथ लेकर महिला और युवक इलाज को जिला अस्पताल पहुंच गए।जहां सांप को देख स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गई।वही डॉक्टरों ने दोनों का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव राघनियां निवासी श्वेता उपाध्याय उम्र 42 वर्ष पत्नी ललित कुमार के घर में रखी वाशिंग मशीन में एक जहरीला सांप छिपकर बैठा हुआ था,तभी सांप ने महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक संत कुमार पुत्र खजान सिंह को घर बुला लिया और दोनों मिलकर सांप पकड़े लगे,तभी सांप ने महिला के पैर में डस लिया।युवक ने सांप पकड़े का प्रयास किया तो सांप ने युवक को भी हाथ में डस लिया।
वही युवक ने अन्य परिजनों की मदद से सांप को पीट पीट कर मार दिया।परिजन महिला और युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए।जहां डॉक्टरों ने दोनों का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।वही मरे हुए सांप को स्वास्थ्य कर्मियों ने पास के नाले में फिंकवा दिया।
रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

0 Comments