वृद्ध महिला की हादसे में मौत:बेटा मां के शव को गोदी में लेकर खड़ा रहा नहीं मिला स्ट्रेचर,ई रिक्शा में शव ले जाने को हुआ मजबूर।

 


हाथरस जिले में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाइक सवार मां बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।इस हादसे में मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।वही दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां वृद्ध महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और उनकी मौत हो गई।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग कर्मियों की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है।जहां वाहन के इंतजार में बेटा अपनी मां के मृत शव को अपनी गोदी में उठाकर खड़ा,लेकिन किसी भी स्वास्थ्य कर्मी ने महिला के शव को स्ट्रेचर तक नहीं दिया।आखिर में परिजन वृद्धा महिला के शव को ई रिक्शा में रखकर अपने घर ले गए।

मिली जानकारी के मुताबिक,थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कल देर शाम एक बाइक सवार मां बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।इस हादसे में करीब 80 वर्षीय वृद्ध महिला कनक प्यारी पत्नी मोहन लाल और उसका बेटा महेंद्र निवासी नंद नगरिया कोतवाली सदर गंभीर घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां आज दोपहर उपचार के लिए वृद्ध महिला को लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।वही महिला का बेटा अपनी मां के शव को गोदी में उठाकर जिला अस्पताल परिसर में खड़ा होकर वाहन का इंतजार करता रहा लेकिन किसी भी स्वास्थ्य कर्मी ने वृद्धा महिला के शव के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया।मजबूरन वृद्धा के शव को परिजन ई रिक्शा में लाद कर घर ले गए।

वही मृतक के बेटे महेंद्र ने बताया कि कल शनिवार शाम को करीब 8 बजे वह दवा लेकर अपनी मां के साथ घर जा रहे थे,तभी थाना चंदपा के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिसमें वह और उनकी मां घायल हो गए।रात को ही जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया गया था,लेकिन आज रविवार को मेरी मां की मृत्यु हो गई है।रात को पता नहीं चल किस वाहन ने उन्हें टक्कर मारी थी।

इस पूरे मामले में सीएमओ वेद प्रकाश कहना है कि परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए थे,लेकिन वृद्ध महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी,जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने डेथ डिक्लेयर की है।वह जिस वाहन से महिला को लाए थे उसी वाहन से वापस ले गए।

रिपोर्ट BY- मोनू मीर।

Post a Comment

0 Comments