तालाब चौराहे पर शराबियों ने जमकर मचाया उत्पात, नशे में सड़क पर लगी धकेले पलटी,घटना का वीडियो आया सामने।

 


हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के तालाब चौराहे स्थित मथुरा रोड पर गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नशे की हालत में दो व्यक्ति आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और हंगामे में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों शराबियों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। झगड़े के दौरान दोनों ने वहां खड़ी एक धकेल (ठेला) को भी पलट दिया, जिससे मौके पर अव्यवस्था फैल गई।हंगामा बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने दोनों को शांत कराया और वहां से हटाया।

घटना के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे में इस तरह का हंगामा आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है और ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।

Post a Comment

0 Comments