सहपऊ में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन,रक्तदाताओं ने दिखाया उत्साह,समिति रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

 

हाथरस जिले के सहपऊ में सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा सहपऊ में पहली बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजीव वार्ष्णेय (कल्लन लाला), शैलेंद्र कुमार वार्ष्णेय, रमाकांत वार्ष्णेय एवं जगदीश वार्ष्णेय (पुन्ना) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं समाजसेवियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा लोगों ने “रक्तदान महादान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में रक्त की कमी से अनेक मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस प्रकार के शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की है।

आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।मानव सेवा का यह अभियान सहपऊ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने आयोजन की सराहना की।सभी ग्रुपों का 42 युनिट रक्त संग्रह हुआ

शिविर में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल,शैलेंद्र सांवलिया,अमित वार्ष्णेय,डा.सौरभ गुप्ता,मुरारी चौधरी, इंद्रेश चौधरी, सतेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार, भूदेव, पुनीत वार्ष्णेय, कन्हैया वार्ष्णेय, रिंकू वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, महेश शर्मा माही,अमर अरोड़ा, चमन वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय,संदली वार्ष्णेय, परी वार्ष्णेय, चंचल वार्ष्णेय, शिल्पा वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments