हाथरस जिले की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के मोहल्ला किला गेट पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब खेत में पानी की पाइप लाइन डालने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए।दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे हुई मारपीट के दौरान खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया और घटना की छानबीन शुरू कर दी।
बताया जा रहा है की हाथरस जिले की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के किला गेट के रहने वाले महेंद्र सिंह के खेत में महेंद्र सिंह का भाई पानी की पाइपलाइन डाल रहा था, जब महेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया कि मेरे खेत में पाइपलाइन क्यों डाल रहे हो,तो महेंद्र सिंह का भाई भड़क उठा और उसने और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर महेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह के तीन बेटों को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया।
महेंद्र सिंह के बेटे ने बताया 21,5,2026 को मेरे पिता के साथ उनके भाई ने मारपीट की थी।जिसकी शिकायत मेरे पिता ने पुलिस से की थी,लेकिन पुलिस ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया।जिससे यह निडर होकर आज फिर उन्होंने हम तीन भाइयों और पिता के साथ मारपीट की है।जिससे हमारे गंभीर चोटे आई हैं वही पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है जहां डॉक्टर ने एक भाई की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।वही इस मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

0 Comments