हाथरस जिले की कोतवाली सिकंद्राराऊ क्षेत्र के कचौरी पुलिस चौकी इंचार्ज को आज मारपीट के एक मामले में 10 हजार की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्यवाही से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा को अपने साथ लेकर कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंच गई और उसके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के कचौरी पुलिस चौकी इंचार्ज जंगजीत सिंह ने एक मारपीट के मामले को रफा दफा करने के लिए ₹10 हजार रूपये की रिश्वत की डिमांड कर दी।जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने घेराबंदी करते हुए 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ चौकी इंचार्ज जंगजीत सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा जंग जीत को लेकर हाथरस जंक्शन कोतवाली पहुंच गई जहां आरोपी दारोगा के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

0 Comments