हाथरस जिले की सादाबाद विधानसभा से क्षेत्र से RLD पार्टी के वर्तमान विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान खुद को भगवान का रूप बताया। विधायक जी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि खास तौर पर सीनियर सिटीजन का ध्यान रखना चाहिए क्यों कि हम इनके लिए भगवान का रूप है।वही अब RLD विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हाथरस के ब्लॉक सहपऊ क्षेत्र में स्थित कृष्णा वाटिका में आज क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक के दौरान लोगो को मंच से संबोधित करते हुए RLD पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि सीनियर सिटीजन का ध्यान रखना चाहिए हम लोग इनके लिए भगवान का रूप है।खुद को भगवान का रूप बताकर लोगो का भला करने के बात कहने वाले विधायक जी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यही नहीं विधायक जी ने वहां मौजूद सरकारी कर्मचारियों को सलाह देते हुए कहा कि अगर जनता का भला करने के लिए अपना पद और नौकरी भी छोड़नी पड़े तो छोड़ दीजिए।
वही RLD विधायक गुड्डू चौधरी के इस बयान को लेकर चौतरफा चर्चा हो रही है,लोग कह रहे कि हमारा काम नहीं किया तो क्या विधायक जी अपने विधायक पद से इतीफा देंगे।जनप्रतिनिधि जनता के लिए भगवान नहीं होता है।बताते चले कि RLD पार्टी सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन सरकार में शामिल है

0 Comments