हाथरस जिले की कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के गांव नगला मोती राय में एक गर्भवती महिला की विद्युत करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।परिजन आनन फानन में महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी प्राथमिक चैकअप के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।महिला की मौत की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।लेकिन परिजन महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।
बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय अंजू पत्नी शिवकुमार निवासी गांव मोती राय कोतवाली चन्दपा की रहनी वाली थी।गर्भवती महिला अंजू को घर में सो रही थी उसी वक्त टेबल वैन महिला के ऊपर गिर पड़ा,जिससे महिला को विद्युत करंट लग गया और गर्भवती महिला अंजू देवी अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी।अचेत अवस्था महिला को पड़ा देख परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही स्वास्थ्य विभाग कर्मियों ने हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दे दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।तब तक मृतक महिला के परिजन उसके शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर वापस ले गए।महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।पुलिस घटना की जानकारी करने में जुट गई है।
रिपोर्ट BY- मोनू मीर हाथरस।

0 Comments