हाथरस शहर के थाना हाथरस गेट क्षेत्र स्थित नवल नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री में रखे कच्चे माल और तैयार सामान के चलते आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद आग को आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से रोका।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब दो से ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हुए है।

0 Comments