छह बीघा गेहूं की कटी फसल में अज्ञात कारणों के चलती लगी आग,गेहूं की फसल आग में जलकर राख।

 


हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र के ग्राम खिटौली में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में एक किसान की करीब छह बीघा कटी हुई गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को ग्राम खिटौली निवासी भोजराज पुत्र गणपत सिंह के खेत में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल पीआरवी 7908 और थाना पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा।ग्रामीणों की मदद और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग की लपटों को शांत किया। हालांकि, तब तक खेत में इकट्ठा की गई छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख के ढेर में बदल चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ।

सासनी के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments