हाथरस जिले के सासनी में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सासनी कस्बा एवं विधानसभा सीटों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद, सासनी ब्लॉक से करीब 18,786 मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि लगभग 10,000 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।
यह जानकारी एसडीएम नीरज शर्मा ने के एल जैन इंटर कॉलेज पर बने बूथ के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण के बाद जारी सूची पर प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है।निरीक्षण के समय बीएलओ भी मौजूद थे, जहां निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन कर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। एसडीएम शर्मा ने मतदाता सूची का मिलान कर जानकारी सुनिश्चित की।
रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

0 Comments