पति ने पत्नी को नहीं दिया खाना तो पत्नी ने नाराज होकर किया सुसाइड!घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली,

 


उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शादी के महज 11 महीने के बाद पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटकर सुसाइड कर लिया।परिजन आनन फानन में युवती को फांसी के फंदे से उतारकर उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने 19 वर्षीय युवती को मृत घोषित कर दिया।वही घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई।

मृतक युवती के पिता मेघ सिंह का आरोप है,कि उनकी 19 वर्षीय बेटी सिमरन कल घर से पल्सर बाइक चलाकर हसी खुशी अपने ससुराल गई थी,बेटी ने फोन पर बताया कि पापा घर में कुछ खाने को नहीं है,इन्होंने मुझे कुछ भी खाने को नहीं दिया है।मैने खाना लेकर आने को कहा तो उसने बाद में मुझे फोन पर मना कर दिया।आज सुबह जब पड़ोसियों ने बताया कि तुम्हारी बेटी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।

वही परिजनों ने बताया कि 11 महीने पहले युवती सिमरन की शादी राजा निवासी नगला बेरिया के साथ की थी,शादी में दहेज का सभी समान भी दिया था,बेटी शिकायत करती थी कि ससुराल वाले परेशान करते है।आज पता चला कि उसने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।इस घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है।

Post a Comment

0 Comments