हाथरस जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थित मोहनगंज में हिंदू भगवा वाहिनी का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।जहां जिला अध्यक्ष शेखर वार्ष्णेय के नेतृत्व में घंटाघर स्थित मोहनगंज में लोगो को फल मिठाइयां वितरण कर संपन्न हुआ।इस स्थापना दिवस में संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्थापना दिवस के अवसर पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया।
हिंदू भगवा वाहिनी के स्थापना दिवस कार्यक्रम पर संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने खुशी में लोगों को प्रसादी वितरण की और संस्था के बारे में लोगों को संस्था की महत्वपूर्णता बताकर लोगों को जागरूक किया।
स्थापना दिवस के मौके पर यह सभी लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुमित वार्ष्णेय, प्रदेश महा सचिव मानिक शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री अनूप वार्ष्णेय हिंदू ,अंकुर अग्रवाल प्रदेश सचिव, रवि वार्ष्णेय प्रदेश मंत्री, मयंक गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, विशाल शर्मा, पुनीत गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कांत वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, रूपेश गुप्ता, मनीष वर्मा ,कमल शर्मा, मनोज, डिंपी विवेक ठाकुर उपस्थित रहे।



0 Comments