दिल्ली कोर्ट से भगोड़े इस्लाम को पकड़ने गई दिल्ली पुलिस और बैंक कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा,मारपीट में घायलों हुए सिपाही और बैंक कर्मी का कराया इलाज,रिपोर्ट दर्ज।

 हाथरस जिले में दिल्ली पुलिस और कैपिटल बैंक कर्मचारी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा।बताया जा रहा है कि दिल्ली साकेत कोर्ट ने इस्लाम नाम के एक शख्स को भगोड़ा घोषित किया था,क्योंकि की उसने बैंक से करीब 2 लाख रुपए का लोन लिया था,लेकिन पर बैंक का कर्ज चुकाए बिना दिल्ली से भाग आया था।बैंक कर्मचारी दिल्ली पुलिस के सिपाही के साथ उसको पकड़ने और रुपए की रिकवरी को लेकर हाथरस के गांव चन्द्रगढ़ी पहुंचे थे।

कोर्ट से भगोड़े ने दिल्ली पुलिस के सिपाही और बैंक कर्मी को पीटा।

जहां कोर्ट से भगोड़े आरोपी इस्लाम ने दिल्ली पुलिस के सिपाही और बैंक कर्मचारी के साथ हाथपाई कर दी,जिसके बाद उसके कुछ अन्य साथियों ने उन्हें बंधक बना लिया और जमकर कुटाई कर दी।घटना की जानकारी होने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने किसी तरफ दिल्ली पुलिस के सिपाही और बैंक कर्मचारी को उनके चुंगल से छुड़ाया।

साकेत कोर्ट इस्लाम को भगोड़ा घोषित किया था।

मिली जानकारी के मुताबिक,दिल्ली कैपिटल ट्रस्ट लिमिटेड बैंक के कर्मचारी करन सिंह दिल्ली पुलिस के सिपाही देवेंद्र कुमार सिंह के साथ हाथरस जिले के थाना चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढी में एक भगोड़े इस्लाम को पकड़ने गए थे। इस्लाम को साकेत कोर्ट दिल्ली ने भगोड़ा घोषित कर रखा है। पुलिस टीम ने इस्लाम को पकड़ लिया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की और इस्लाम को छुड़ा लिया।घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Post a Comment

0 Comments