श्रीजी फूड फैक्ट्री पर GST टीम की छापेमार कार्यवाही,कई गाड़ियों के साथ GST टीम फैक्ट्री पहुंची,अन्य फैक्ट्री संचालकों में मचा हड़कंप।

हाथरस शहर स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में  एक फूड प्रोडेक्शन फैक्ट्री पर आगरा से आई GST की टीम ने छापेमार कार्यवाही की है। GST टीम ने फैक्ट्री में मौजूद दस्तावेजों को खंगाला और फैक्ट्री के प्रोडेक्शन प्रोडक्टों की जानकारी जुटाई है।अचानक GST टीम की छापेमार कार्यवाही से अन्य फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

श्री फूड फैक्ट्री पर GST टीम का छापा।

आपको बता दे कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित इंडस्ट्री एरिया में स्थित एक श्रीजी फूड प्रोडेक्शन फैक्ट्री पर GST की टीम ने छापेमारी की है।भारत सरकार लिखी कई गाड़िया आज इंडस्ट्रीज एरिया में श्रीजी फूड फैक्ट्री पर पहुंची। GST की छापेमारी से फैक्ट्री में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।टीम में करीब 8 से 10 GST के अधिकारी मौजूद है।पिछले कई घंटों से छापामार कार्यवाही चल रही है,

कई गाड़ियों के साथ फैक्ट्री पहुंचे GST के अधिकारी।

बताया जा रहा की है कि GST टीम फैक्ट्री में मौजूद लोगों से पूछताछ ये दस्तावजों को खंगाल रही है।अचानक GST के अधिकारियों की टीम द्वारा छापेमारी से अन्य फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया है। टीम ने कार्यवाही के दौरान फैक्ट्री में आने जाने के वाले लोगों पर रोक लगा दी है।

Post a Comment

0 Comments