हाथरस में महिलाओं को लेकर कानून व्यवस्था को सुधारने हेतु पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने महिला थाना प्रभारी सोनम सिंह का स्थानांतरण किया।उनकी जगह रितु तोमर को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।वही एसओ सोनम सिंह को परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है।
पुलिस कर्मियों और चौकी प्रभारियों का किया तबादला।
पुलिस अधीक्षक चिरंचीव नाथ सिन्हा ने जिले में कानूनी व्यवस्था को लेकर कई पुलिस कर्मियों और चौकी प्रभारियों का जिले में तबादला किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पुलिस कर्मियों के तबादले को लेकर एक सूची जारी की गई है।जिसमें प्रभारी चौकी बिसावर प्रवेश कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुरसान थाना बनाया है।चौकी प्रभारी पोरा जुगेंद्र यादव को बिसावर चौकी प्रभारी बनाया है।विजय कुमार को चौकी प्रभारी पोरा बनाया गया है।वीर सिंह मुरसान से नगर कोतवाली पहुंचे।
साइबर थाना उपनिरीक्षक मेढ़ू चौकी इंचार्ज बनाया।
साइबर थाना के उपनिरीक्षक मनवीर सिंह को कस्बा मेंढ़ू चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।रामनरेश मेढ़ु चौकी इंचार्ज को कोतवाली हाथरस गेट पर नियुक्ति मिली है।मनोज कुमार को सासनी कोतवाली तो रणवीर सिंह सिकंदराराऊ कोतवाली पर भेजा गया है।3 पुलिस कर्मियों को अलग अलग थाना पर तैनाती मिली है।

0 Comments