उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पत्नी के अवैध सम्बन्धों से परेशान पति ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। लहूलुहान हालत में पति को उपचार के लिए पत्नी जिला अस्पताल लेकर पहुंची।जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार कर अस्पताल में भर्ती कर लिया।लेकिन उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने घायल की पत्नी को उसे हायर सेंटर ले जाने के लिए बोल दिया।वही कुछ देर तक घायल अस्पताल में भर्ती रहा लेकिन बाद उसकी पत्नी उसे अपने साथ लेकर चली।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई,और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पत्नी से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम गला काटा।
आपको बता दें कि पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई के नगला का है।जहां रविवार देर रात्रि में पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि पति सुरेश निवासी नाई का नगला ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पत्नी लहूलुहान हालत में पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।डॉक्टरों ने अस्पताल भर्ती युवक सुरेश की हालत को गंभीर देखते हुए उसकी पत्नी को उसे हायर सेंटर ले जाने के लिए बोल दिया।लेकिन पत्नी घायल सुरेश को अपने साथ घर ले गई।स्वास्थ्य विभाग कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
पत्नी बोली लाखों का कर्ज पति करता है रोजाना झगड़ा।
वही घायल सुरेश की पत्नी का कहना है कि उसका मायका फिरोजाबाद का है और ससुराल हाथरस के मौहल्ला नाई का नगला में है।उसके पति उस पर शक करते है कि उसके कही और संबंध है।इसी बात को लेकर रोजाना झगड़ा करते है।मुझ पर लोगो का लाखों रूपये का कर्ज हो गया है।ये तो कुछ करते नहीं है में मेहनत करके लोगो का कर्ज दे रही हूँ,यह उल्टे सीधे आरोप लगाते है।इन्होंने खुद अपना गला काट लिया है।
0 Comments