हाथरस जिले की सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के पथवारी माता मंदिर पर माता के दर्शन और पूजा करने आई महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति फेस 5 के तहत जागरूक किया गया।पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्रों के दौरान महिला संबंधी अपराधों को लेकर जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।वही सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों,और शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं,मिशन शक्ति केंद्र व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया।
इंस्पेक्टर विजय सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
सिकंदराराऊ कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने अपने समस्त पुलिस कर्मियों के साथ आज माता पथवारी मंदिर पहुंच कर महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेस 5 के बारे में जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित करी।वही उन्हें आस पास बने मकानों की दीवारों पर लगवाया गया।वही कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने मंदिर आने वाली महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
शासन की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
महिला और बालिकाओं के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगलम योजना,निरक्षित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना,सहित अन्य महत्वकांक्षी योजनाओं शासन द्वारा चलाई जा रही है।
महिला और बाल अपराध संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
वही आप्रेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल विवाह, बाल श्रम,तथा महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।छोटे बच्चों को गुड टच बैंड टच के बारे में भी बताया गया। वहीं पुलिस द्वारा महिला एवं साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1930,सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 हेल्पलाइन,108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1098 चाइल्ड लाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में जानकारी दी गई।
0 Comments