मथुरा बरेली मार्ग पर दो सवारी टेंपो की भीषण भिड़ंत में 5 लोग घायल,सभी लोग मेला देखकर घर वापस लौट रहे थे।

 हाथरस जिले की कोतवाली मुरसान क्षेत्र में जिला मुख्यालय के पास दो टैम्पो की भीषण टक्कर में 5 लोग  गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने घायलों अस्पताल में भर्ती कराया।सभी लोग मेला देखकर घर वापस लौट रहे थे 



                      घायल अस्पताल में भर्ती

यूपी के हाथरस जिले में मथुरा बरेली मार्ग पर सवारी से भरे दो टेंपो की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। दोनों टेंपो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए।वही हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।जहां डॉक्टरों ने घायलों उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।

मेला देखकर घर लौट रहे लोग हादसे का शिकार हुए।

कोतवाली मुरसान क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित जिला मुख्यालय के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गई।जहां सवारी से भरा एक टेंपो हाथरस से मुरसान जा रहा था तभी सामने से आ रहे दूसरे टेंपो से इसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनों टेंपो की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि उनमें बैठी सवारियां घायल हो गई। टेंपो में सवार लोगों में से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया।

एसडीएम सदर ने हादसे की जानकारी दी

एसडीएम राजबहादुर ने बताया कि इस हादसे में टेंपो में सवार पांच लोग घायल हो गए घायलों में राधे मोना नरेंद्र सहित और तौसीफ शामिल हैं। वहीं डॉक्टरों ने दो सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया है। सभी लोग मुरसान कोतवाली क्षेत्र के आर्य समाज रोड के रहने वाले है जो हाथरस में श्री दाऊजी महाराज मेला देखकर वापस घर लौट रहे थे।

Post a Comment

0 Comments