हाथरस में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 962 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण, 2 लाख 7 हजार 100 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने चोरी की इस घटना का महज 12 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है।हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जलेसर रोड, गंदे नाले के पास रहने वाले सोनू की परचून की दुकान में रखे गल्ले से नकदी और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर हाथरस गेट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर हाथरस गेट पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से चोरों की तलाश कर रही थी।इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का माल लेकर तीन संदिग्ध आरटीओ कार्यालय के पास गंदे नाले की पटरी से होते हुए हाथरस की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।
पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के दौरान चोरी के आभूषण, 2 लाख 7 हजार 100 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामू, विजय, दोनों निवासी जलेसर रोड हाथरस, और प्रिंस निवासी मई नाथ, थाना मडराक, अलीगढ़ के रूप में हुई है।पुलिस ने बरामद माल की पीड़ित से पहचान भी कराई, जिसके बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments