सासनी में तीन बाइकों की आमने सामने की भीषण भिड़ंत,बाइक सवार लोग गंभीर घायल,पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

 


हाथरस जिले की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गधाखेड़ा गांव के पास बुधवार दोपहर तीन बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों बाइक चालक घायल हो गए और उनकी बाइकें टूट गईं। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, जसराना गांव के अरमान (राजीव के बेटे) और दीपक अपनी बाइक से सासनी आ रहे थे। अलीगढ़ निवासी सोनू (सूरजपाल के बेटे) सासनी से विद्यपुर गांव जा रहे थे। गधाखेड़ा गांव के पास तीनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे तीनों चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे की खबर मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद ज्यादा घायल सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डायल 112 पुलिस भी सीएचसी पहुंची और घायलों से जानकारी ली।

Post a Comment

0 Comments