अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, घटना के बाद बाइक में लगी आग,मृतकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

 


हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर श्री हनुमान चौकी के निकट शुक्रवार दुपहर करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जलती हुई बाइक पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया है। और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

रिपोर्ट BY- हिमांशु कुशवाहा सासनी।

Post a Comment

0 Comments